DRDO Vacancy 2024: संपूर्ण जानकारी

DRDO Recruitment 2024

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), जो रक्षा मंत्रालय के तहत काम करने वाला एक प्रमुख सरकारी अनुसंधान और विकास संगठन है, हर साल विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करता है। इस लेख में हम DRDO में 2024 के लिए रिक्त पदों, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।

DRDO Recruitment 2024: सरकारी नौकरी का अवसर

जो युवा सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए DRDO में एक सुनहरा अवसर है। DRDO ने फेलोशिप, DRDO चेयर और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया DRDO की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर चल रही है। योग्य उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

DRDO Vacancy 2024 Notification: पदों का विवरण

DRDO में भर्ती का यह अवसर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। विभिन्न पदों की जानकारी नीचे दी गई है:

मुख्य पद:

1. DRDO चेयर

2. DRDO विशिष्ट फेलोशिप

3. DRDO फेलोशिप

        पद का नाम            Vacancy
    DRDO Chair             05
DRDO Distinguished Fellowships             11
    DRDO Fellowships             19
                कुल             35

पात्रता मानदंड

डीआरडीओ(DRDO)की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या संस्थान से बी.टेक (B.Tech)/(बी.ई) B.E एम.एससी (M.Sc)/ पीएचडी (PhD) की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

डाउनलोड करेंDRDO Notification PDF

DRDO चेयर: DRDO या अन्य वैज्ञानिक/शैक्षणिक संस्थानों में Pay Level-16 में प्रतिष्ठित वैज्ञानिक (DS) या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त व्यक्ति। सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल या सशस्त्र बलों में Pay Level-16 के तकनीकी पदाधिकारी भी इस पद के लिए पात्र हैं।

DRDO विशिष्ट फेलोशिप: DRDO या अन्य संस्थानों में Pay Level-15 में उत्कृष्ट वैज्ञानिक (OS) या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त व्यक्ति। Pay Level-15 में तकनीकी पृष्ठभूमि वाले सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल या समकक्ष पदाधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।

DRDO फेलोशिप: DRDO या अन्य संस्थानों में Pay Level-14 के वैज्ञानिक जी या समकक्ष पद से सेवानिवृत्त वैज्ञानिक। Pay Level-14 में तकनीकी पृष्ठभूमि वाले सेवानिवृत्त मेजर जनरल या समकक्ष पदाधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

अधिकतम आयु सीमा डीआरडीओ अध्यक्ष, डीआरडीओ विशिष्ट फैलोशिप और डीआरडीओ फैलोशिप के लिए आयु सीमा सेवानिवृत्ति के बाद अधिकतम 05 वर्ष तक होगी

कार्यकाल संविदा के आधार पर अधिकतम 03 वर्ष (कार्यभार ग्रहण की तिथि से)। प्रदर्शन और डिलिवरेबल्स के आधार पर प्रतिवर्ष नवीनीकरण।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन करना होगा। आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में उपलब्ध है, जिसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निम्नलिखित पते पर भेजना होगा :

Download Notification: DRDO PDF

पता:

“डायरेक्टर, डायरेक्टर ऑफ पर्सनल, डीआरडीओ, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस, रूम नंबर 229, (DRDS-III)

डीआरडीओ भवन, राजा जी मार्ग, नई दिल्ली-110011”

DRDO Vacancy 2024 Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। यह भर्ती डेप्यूटेशन आधार पर होगी, जिसमें रिटायर्ड वैज्ञानिक, डीएस, एकेडमिक संस्थानों से सेवानिवृत्त व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।

वेतन और भत्ते

DRDO अपने कर्मचारियों को आकर्षक वेतन और अन्य भत्ते प्रदान करता है। विभिन्न पदों के लिए वेतनमान इस प्रकार है:

DRDO चेयर: रु. 1,25,000 प्रति माह

DRDO विशिष्ट फेलोशिप: रु. 1,00,000 प्रति माह

DRDO फेलोशिप: रु. 80,000 प्रति माह

इसके अतिरिक्त, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: drdo.gov.in

यह जानकारी DRDO Vacancy 2024 के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सहायक सिद्ध होगी।

Read More : 

Leave a Comment