🌾 राजस्थान के किसानों को Pipeline Yojana 2025 के माध्यम से 18,000 रुपए की सब्सिडी
सिंचाई पाइपलाइन योजना 2025: ₹18,000 की सब्सिडी के साथ खेतों तक पानी पहुंचाना हुआ आसान।
राजस्थान के किसानों के लिए खुशखबरी अब खेती करना हुआ और आसान क्योंकि सरकार खेती करने वाले किसानों को खेती करने को आसान,सस्ती और पानी की बचत वाली बनाने के लिए सरकार ने “सिंचाई पाइपलाइन योजना 2025” (Pipeline Scheme 2025) की शुरुआत की है।
इस योजना से किसानों को बहुत ही फायदा होने वाला है क्योंकि किसानों को इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए अठारह हजार रुपए(₹18,000) तक की आर्थिक मदद दी जा रही है।
यह योजना उन किसानों को मिलेगी जो विशेष रूप से छोटे और सीमांत किसानों के लिए बनाई गई है, जिनके पास खेती करने के लिए कोई सीमित संसाधन नहीं है या जो सीमित संसाधनों में खेती का काम करते हैं और सिंचाई में परेशानी का सामना करते हैं।
अब इस योजना के माध्यम से किसी भी छोटे और सीमांत किसानों को सिंचाई करने में किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि Pipeline Yojana 2025 से किसानों को सरकार 18,000 रुपए की पाइप लाइन डालने मे मदद कर रही है। जिससे सिंचाई करने में बहुत आसानी हो जाएगी।
💡 Pipeline Yojana 2025: योजना का मुख्य उद्देश्य
सरकार इस योजना के माध्यम से किसानों के खेतों तक पानी ले जाने के लिए पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं जिससे कि खेतों तक आसानी से पानी पहुंचाया जा सके। इस योजन से के मुख्य उद्देश्य है।
- सिंचाई की लागत को कम करना।
- सिंचाई करने में मेहनत को कम करना।
- जल संरक्षण को बढ़ावा देना।
- पारंपरिक सिंचाई के साधनों से छुटकारा दिलाना।
💰 Pipeline Yojana 2025: इस योजना के माध्यम से मिलने वाली किसानों को सब्सिडी
किसान वर्ग | अनुदान प्रतिशत | अधिकतम राशि |
सीमांत व लघु किसान | 60% | ₹18,000 |
सामान्य किसान | 50% | ₹15,000 |
नोट: 💡 अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
✅ Pipeline Yojana 2025: इस योजना के प्रमुख लाभ
Pipeline Scheme से किसानों को प्रमुख लाभ इस प्रकार है आइए जानते हैं।
🔸 किसानों के खेत तक पानी तेज और आसानी से पहुँचाना हुआ आसान।
🔸सिंचाई करने में लगी लागत में 20%–25% तक की कमी।
🔸समय और श्रम की बचत।
🔸जल संरक्षण को बढ़ावा।
🔸अनुदान की राशि पारदर्शी तरीके से सीधे बैंक खाते में भेजना।
📋 Pipeline Yojana 2025: पात्रता मापदंड
इस योजना को लेने के लिए किसानों के पास कृषि योग्य ज़मीन होनी चाहिए। जिस पर वो खेती कर रहे हो।
🔸सिंचाई के लिए किसानों के पास, कुएं पर विद्युत /पंप सेट (डीजल, बिजली या ट्रैक्टर चालित) होना चाहिए।
🔸 अगर किसान सामलाती कुएं पर सभी हिस्सेदार अलग अलग Pipeline Yojana के अनुदान की मांग करते हैं तो सभी हिस्सेदारों को अलग अलग आवेदन करना होगा लेकिन उन सभी हिस्सेदारों के पास खुद की जमीन होनी चाहिए।
🔸 किसानों को पाइपलाइन लेने के लिए सरकारी स्वीकृत निर्माता या पंजीकृत विक्रेता से खरीदना अनिवार्य है।
🔸एक ही भूमि पर अगले 3 वर्षों तक दोबारा आवेदन नहीं किया जा सकता।
📝 Pipeline Yojana 2025: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए।
✅आधार कार्ड
✅जनआधार कार्ड (6 माह से पुराना न हो)
✅खसरा संख्या
✅बैंक पासबुक की कॉपी
✅मोबाइल नंबर
आवेदन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं। इस प्रकार आवेदन करें:
1. सबसे पहले राजकिसान पोर्टल पर जाएं।
2. “सिंचाई पाइपलाइन योजना” विकल्प चुनें।
3. आवश्यक जानकारी को सही सही भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।4. आवेदन को सबमिट करें।
5. आवेदन के स्टेट्स की जांच पोर्टल पर कर सकते हैं
6. आवेदन की स्वीकृति की जानकारी किसान के मोबाइल फोन में संदेश के माध्यम से अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी के द्वारा मिल जाएगी।
7. जांच और स्वीकृति के बाद सब्सिडी की 18,000 रुपए की राशि खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।
Important Links:
- ऑनलाइन आवेदन: Login
- डाउनलोड पीडीएफ (pdf): Click Here
- ऑफिसियल वेबसाइट: rajkisan.rajasthan.gov.in
- रजिस्ट्रेशन वीडियो देखे : Click Here
Join Our Channels for Updates:
- WhatsApp Group : Click Here
- Telegram Channel: Click Here
📢 Pipeline Yojana 2025 की अन्य शर्तें
यह योजना वित्तीय वर्ष के अनुसार चलती है।
- सब्सिडी एक ही बार दी जाती है, अगली बार वही किसान उसी भूमि पर 3 साल के बाद ही आवेदन कर सकते है।
नोट:💡 किसानों को पाइपलाइन खरीदने के केवल अधिकृत विक्रेता से खरीदना अनिवार्य है।
🌱 निष्कर्ष(Conclusion)
Pipeline Scheme 2025 योजना किसानों के लिए एक बहुत ही प्रभावशाली योजना है। इससे किसानों को खेती करना और ही आसान,सस्ती, और जल संरक्षण के अनुकूल बनाती है।अगर आप भी सिंचाई करने में मेहनत और खर्च को कम करना चाहते हैं, तो इस योजना का लाभ ज़रूर उठाएं। इस योजना को विस्तृत जानने के लिए राजकिसान पोर्टल पर जरूर जाएं।
❓Pipeline Yojana 2025:अक्सर इस योजना से जुड़े पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. सिंचाई पाइपलाइन योजना के तहत अधिकतम कितनी सब्सिडी मिल सकती है?
उत्तर: सीमांत और लघु किसानों के लिए ₹18,000 तक और अन्य सामान्य किसानों के लिए ₹15,000 तक की सब्सिडी मिल सकती है।
Q2. क्या आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है?
उत्तर: हां, किसान राजकिसान पोर्टल पर जाकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र से भी करा सकते हैं।
Q3. क्या हर साल इस योजना का लाभ लिया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, एक बार योजना का लाभ लेने के बाद उसी भूमि पर अगले 3 वर्षों तक फिर से आवेदन नहीं किया जा सकता।
Q4. पाइपलाइन कहां से खरीदनी है?
उत्तर: केवल विभाग द्वारा स्वीकृत पंजीकृत विक्रेता से ही पाइपलाइन की खरीद करनी अनिवार्य है।

नमस्कार साथियों, मेरा नाम सतेंद्र सिंह है मैं okrojgar.com में एक लेखक का काम करता हूं मैं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला हूं और मैने Bachlor of Science Mathmatics से स्नातक की डिग्री 2015 में पूरी की है और मैं पिछले 3 साल से इस क्षेत्र में काम करता हूँ मुझे लिखने और पढ़ने का बहुत शौक है मैं okrojgar.com के माध्यम से आप लोगों तक बिल्कुल लेटेस्ट सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं पर लेख लिख कर आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं। अगर आपका कोई सवाल हो तो मुझे contact247sss@gmail.com पर ईमेल कर सकते हो। धन्यवाद