उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC Stenographer Vacancy 2024-25) ने 69 विभागों में स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) के 661 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं। उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर 2024 से कर सकते है जो 25 जनवरी 2025 तक चलेगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 कि महत्वपूर्ण तिथियाँ
- आवेदन प्रारंभ: 26 दिसंबर 2024 से शुरू
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2025 तक चलेगे
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2025 तक भुगतान कर सकते है
- सुधार की अंतिम तिथि: 1 फरवरी 2025 तक फॉर्म में कुछ भी सुधार कर सकते है
- परीक्षा तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के पदो का विवरण इस प्रकार है
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती में कुल 661 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से शुरू हो गई है जिसमे 69 विभागों में भर्ती की जाएगी। जिसमें कोषागार,मत्स्य,वित्तीय योजना और संसाधन,पेंशन निदेशालय,भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग,उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड लखनऊ,विधिक माप विज्ञान विभाग,निदेशालय जनजाति विकास के आदि विभागों में भर्ती की जायेगी
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के लिए योग्यता
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं
- यूपीएसएसएससी पीईटी 2023 स्कोर कार्ड
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
- हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम गति 80 शब्द प्रति मिनट।
- हिंदी टंकण में न्यूनतम गति 25 शब्द प्रति मिनट।
- NIELIT CCC या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स उत्तीर्ण।
UPSSSC Stenographer Vacancy 2024-25 age criteria:
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के लिए आयु सीमा इस प्रकार हैं
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयु सीमा 1 जुलाई 2024 तक 18 से 40 वर्ष है। यूपीएसएसएससी (उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25) सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान कर सकता है।
upsssc stenographer syllabus 2024-25 Fee:
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार हैं
- सभी श्रेणियों के लिए: ₹25/-
- शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 की चयन प्रक्रिया
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग।
- मुख्य लिखित परीक्षा।
- आशुलेखन और टंकण कौशल परीक्षा।
- दस्तावेज़ सत्यापन।
upsssc stenographer syllabus 2024-25 :
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती की लिखित परीक्षा हेतु पाठ्यक्रम इस प्रकार हैं
भाग-1 हिन्दी
उम्मीदवारों से हिन्दी भाषा का ज्ञान तथा उनके समझ एवं लेखन की योग्यता के परीक्षण हेतु प्रश्न पूछे जायेंगे। (यह प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ०प्र० के इण्टरमीडिएट परीक्षा के स्तर का होगा)
भाग-2 सामान्य बुद्धि परीक्षण-
इस परीक्षण का उद्देश्य किसी नई परिस्थिति के समझने उसके विभिन्न तत्वों का विश्लेषण तथा पहचान करने तथा तर्क करने की योग्यता को मापना है। इस परीक्षण में ऐसे प्रश्न होंगे जो अनुदेशों को समझने, संबंधों, समानताओं तथा संगतताओं का पत्ता लगाने, निष्कर्ष निकालने और इसी प्रकार की वैद्धिक क्रियाओं पर आधारित होंगे।
भाग-३ सामान्य जानकारी-
प्रश्न पत्र का यह भाग उम्मीदवारों की चारों ओर के वातावरण के बारे में उसकी सामान्य जानकारी तथा समाज में उसके इस्तेमाल के बारे में उसकी योग्यता के आंकने के लिए है। इस परीक्षण में ऐसे प्रश्न भी रखे जायेंगे जिनसे ऐसी समसामयिक घटनाओं तथा प्रतिदिन दृष्टिगोचर होने तथा अनुभव में आने वाले तथ्यों जिनमें ऐतिहासिक एवं भौगोलिक तथ्य भी सम्मिलित हो सकते हैं। (विशेष कर भारत से संबंधित) एवं उनके वैज्ञानिक पहलुओं का ज्ञान आंका जा सके, जिसकी किसी भी शिक्षित व्यक्ति से आशा की जा सकती है।
भाग-4 कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी: कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं कम्प्यूटर, सूचना तकनीकी, इन्टरनेट एवं वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का इतिहास, परिचय
भाग-5 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी:-
इस भाग में उम्मीदवारों से उत्तर प्रदेश के इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषायें, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक परिदृश्य एवं पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन, जलवायु, मिट्टी, वन, वन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राजव्यवस्था एवं प्रशासन तथा समसामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियाँ आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जायेंगे।
द्वितीय चरण (आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा)-
लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर शार्टलिस्ट किये गये अभ्यर्थियों की आशुलेखन एवं टंकण दक्षता परीक्षण हेतु द्वितीय चरण में आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रश्नगत परीक्षा कम्प्यूटर/लैपटॉप पर होगी, जो अर्हकारी प्रकृति की होगी। केवल ऐसे अभ्यर्थियों के चयन पर विचार किया जायेगा, जिन्होंने यथास्थिति आशुलेखन एवं टंकण के लिए विहित न्यूनतम गति प्रास कर ली हो (हिन्दी आशुलेखन और हिन्दी टंकण में क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट और 25 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति होना आवश्यक है)। आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा में अर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के अंर्को के आधार पर श्रेष्ठता सूची तैयार की जायेगी।
UPSSSC Stenographer Salary
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 का वेतन विभाग और स्थान के आधार पर ₹24,000 से ₹92,300 प्रति माह तक दिया जायेगा है
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार हैं
- Apply Online : Click Here
- Download Notification: Click Here
- Join Our Group: Telegram / WhatsApp
- Official Website: UPSSSC Official Website
1. UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. “स्टेनोग्राफर भर्ती 2024” लिंक पर क्लिक करें।
3. आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
अधिक जानकारी और विस्तृत अधिसूचना के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश स्टेनोग्राफर भर्ती 2024-25 के बारे में अधिक जानकारी के लिए pdf को पढ़ें
Read pdf : Click Here

नमस्कार साथियों, मेरा नाम सतेंद्र सिंह है मैं okrojgar.com में एक लेखक का काम करता हूं मैं उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का रहने वाला हूं और मैने Bachlor of Science Mathmatics से स्नातक की डिग्री 2015 में पूरी की है और मैं पिछले 3 साल से इस क्षेत्र में काम करता हूँ मुझे लिखने और पढ़ने का बहुत शौक है मैं okrojgar.com के माध्यम से आप लोगों तक बिल्कुल लेटेस्ट सरकारी नौकरी और सरकारी योजनाओं पर लेख लिख कर आप लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करता हूं। अगर आपका कोई सवाल हो तो मुझे contact247sss@gmail.com पर ईमेल कर सकते हो। धन्यवाद